राजनीति

सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित…@

कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 10 सचिव, 6 सदस्य और 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए

कशिश न्यूज़ | सीपत

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू के हस्ताक्षर से सूची जारी की। नई टीम में 31 पदाधिकारियों को जगह दी गई है, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ नजर आ रही है।

कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 10 सचिव, 6 सदस्य और 1 कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसे आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

संगठन में द्रव्येश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बुटन पाटनवार, देव सिंह पोर्ते, मेघनाथ खांडेकर, घनश्याम नेताम, रामसनेही कमल, तानाजी राव बांकरे उपाध्यक्ष,जगदीश कश्यप, नंदकुमार साहू, कृष्ण कुमार राठौर, बलीराम पटेल, डॉ. भोज यादव, विक्रम सूर्यवंशी, भरतपुरी गोस्वामी, कार्तिक मरावी महामंत्री, लक्ष्मी साहू, धनीदास महंत, रामहरे साहू, ज्ञान सरौता, देवी कुर्रे, रोशन जायसवाल, अशोक मरावी, शेषनारायण साहू, सुभाष राज, दिलीप मन्नेवार सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज बंजारे, रामखिलावन ठाकुर, मुनीर खान, रामखिलावन यादव, रवि निषाद, द्वारिका लास्कर को स्थान मिला है।

ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि नई टीम में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन को हर गांव और हर बूथ तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी।

घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अलग-अलग गांवों से प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन में संतुलन बढ़ा है और जमीनी पकड़ मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...