राजनीति

भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से तुंगन नाला में ऊँचा पुल बनाने की मांग की…@

तेज बारिश में पुल से ऊपर बहता है पानी, हो चुके हैं कई हादसे

कशिश न्यूज | बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने ग्राम झलमला स्थित तुंगन नाला पर बने पुराने और नीचले पुल को हटाकर ऊँचा और चौड़ा पुल बनाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

बिलासपुर कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन

दीपक शर्मा ने बताया कि यह पुल वर्ष 1994-95 में बनाया गया था और इसकी ऊँचाई बेहद कम है। यही वजह है कि बारिश के दौरान पुल के ऊपर से 6 से 7 फीट तक पानी बहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

तीन साल के मासूम की बहाव में मौत

दीपक शर्मा ने अपने आवेदन में हाल ही में घटित एक दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि 24 जुलाई को खम्हरिया निवासी मोहनलाल के तीन वर्षीय पुत्र तेजस साहू की पुल पर तेज बहाव में कार सहित बह जाने से मौत हो गई। यह घटना क्षेत्रवासियों को झकझोर देने वाली रही।

सीपत को बेलतरा से जोड़ता है यह पुल

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि तुंगन नाला पर बना यह पुल सीपत को आसपास के कई गांवों और बेलतरा से जोड़ता है। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दीपक शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि तुंगन नाला पर नए ऊँचे पुल के निर्माण के लिए शीघ्र प्राकलन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि नियमानुसार कार्य प्रारंभ हो सके और भविष्य में हादसों से बचा जा सके।

“यह पुल केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जीवनरेखा है। अगर समय रहते ऊँचा पुल नहीं बना, तो हादसे और बढ़ सकते हैं।”
दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष, भाजपा सीपत

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...