राजनीति

लोकसभा प्रत्याशी ने सीपत क्षेत्र के 28 गांव में किया धुंआधार प्रचार.. कहा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को वोंट दें..@

(मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है- डॉ. बांधी)

बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मस्तूरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगलवार धुआंधार प्रचार किया और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की हैट्रिक बनाने समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी ने ग्राम गतौरा, भिलाई, जयरामनगर, बेलटुकरी, कछार एरमशाही, नवागांव, मुड़पार, कौड़िया, दर्राभांठा, दवनडीह, खाड़ा, धनिया, खम्हरिया,कुली, कुकदा, आमानारा,निरतु,जेवर, जूहूली, कैमाडीह, ठरकपुर,नरगोड़ा, मचखंडा,नवागांव,झलमला, कौव्वाताल, बरेली का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

ग्राम कुली में महिलाओं के बीच भाजपा प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद अब तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं उन सभी चुनाव से इस बार जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस 10 वर्ष के कार्यकाल में देश हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए है उन्होंने 500 साल पुराने रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जो बीड़ा उठाया था उसे पूरा किया. कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया महिला आरक्षण बिल लाए यही कारण है कि आज देश की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है बिलासपुर का वातावरण देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लोकसभा चुनाव में ढाई लाख से अधिक वोटो से भाजपा की जीत होगी उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आम जनता का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है मैं हमेशा आप सबका ऋणी रहूंगा।

पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण दिखाई दे रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी जीतकर एक रिकॉर्ड बनाने जा रही है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सांसद पद के लिए तोखन साहू को रिकार्ड मतों से जिताने अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है की आज समूचे विश्व में भारत का डंका बज रहा है उनके बेहतर आर्थिक प्रबंधन ने 10 साल के भीतर ही भारत को विश्व के पटल पर एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया। उनके सतत प्रायसो का परिणाम है कि देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा श्रेणी से ऊपर उठ चुके हैं।

इस दौरान जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य दिलेन्द्र कौशिल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, राजकुमार सिंह, मनहरण लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल, रविश गुप्ता,चन्द्र प्रकाश सूर्या, रामनाथ तिवारी अभिलेश यादव, मन्नू सिंह ठाकुर, मदन लाल पटनवार,यादूराम साहू, बलराम पाटनवार, शिव यादव, हरिश श्रीवास, दीपक शर्मा तुषार चंद्राकर, पुष्पेंद्र दास महंत,शिव साहू, नंदनी पवन साहू, रिज बाई नवरंग, आशीष बांकरे, देव कुमार निर्मलकर, रामनगिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल