राजनीति

जिला गौ सेवा आयोग अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे को भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर की कमान,किसानों की आवाज को मिला संगठनात्मक ताकत

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी ने किसान हितों को मजबूती देने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए जिला गौसेवा आयोग बिलासपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे को जिला भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिले की ग्रामीण राजनीति और किसान संगठनों में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही है।

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के अंतिम गांव पाराघाट से संगठनात्मक यात्रा शुरू करने वाले धीरेंद्र दुबे ने ग्राम इकाई अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक निरंतर संघर्ष और सक्रियता के बल पर अपनी जगह बनाई। संगठन में रहते हुए उन्होंने भाजयुमो महामंत्री, भाजयुमो अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

धीरेंद्र दुबे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं और संघ के आनुषंगिक संगठन भारतीय किसान संघ में वे दो बार बिलासपुर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने जिले में किसान नेता के रूप में एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाई।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ वे लगातार सड़क पर उतरे। खाद संकट, टोकन व्यवस्था, बारदाना समस्या, रकबा कटौती, सिंचाई और बिजली व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने आंदोलन किए। कई अवसरों पर किसानों के हक की लड़ाई में उन्हें गिरफ्तारी भी देनी पड़ी, लेकिन वे पीछे नहीं हटे।

उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील नेतृत्व और संघ पृष्ठभूमि को देखते हुए पहले उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग में बिलासपुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया। अब भाजपा प्रदेश और जिला संगठन ने उन्हें किसान मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर का प्रथम जिला अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा भरोसा जताया है।

अपनी नियुक्ति पर धीरेंद्र दुबे ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, सरकार की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाना और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सतत कार्य करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। इस नियुक्ति से भाजपा किसान मोर्चा को ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा मिलने और किसान मुद्दों पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...