राजनीति

सभापति गौरहा ने कहा..समय ही नहीं गुणवत्ता का भी रखें ध्यान..पौंसरा में 8 लाख की लागत से बनेगी नाली..विधि विधान से किया भूमि पूजन

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा के ग्राम पौंसरा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आठ लाख की लागत से नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय गणमान्य समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंकित गौरहा ने बताया पानी निकासी और नाली निर्माण को लेकर जनता की बहुत पुरानी मांग थी। भूपेश सरकार के प्रयास से जनता की मांग को पूरा किया गया है। नाली निर्माण के बाद स्थानीय लोगों के पानी निस्तारी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

जिला पंचायत अंकित गौरहा ने पौंसरा में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। नारियल फोड़ने के बाद निर्माण कार्य का पहला फावड़ा भी चलाया। अंकित गौरहा ने बताया कि आठ लाख रूपयों की लागत से नाली का निर्माण किया जाएगा। उन्होने इस दौरान अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य समय और गुमवत्ता के साथ करने का निर्देश भी दिया।
सभापति ने कहा कि बरसात के समय में जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ता था। इन्ही तमाम बातों को लेकर शासन ने नाली निर्माण के लिए आठ लाख रूपयो का एलान किया। आज भूमि पूजन के साथ नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जनता की मांग को शासन ने हमेशा गंभीरता से लिया है। क्योंकि भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है।

भूमि पूजन के दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि बघेल,सरपंच प्रतिनिधि डेविड बेनर्जी,पूर्व सरपंच छेदीलाल भार्गव,पूर्व सरपंच सनत सूर्यवंशी,संदीप शर्मा,रितेश शर्मा,अभिषेक धीवर,शिवचरण रजक,सचिन धीवर,शत्रुहन कुम्हार,अनिल सिंह,राजा यादव,किशुन धीवर, ललित कुर्रे,ईश्वर सूर्यवंशी,संतोष बेनर्जी,भारत भारती,खयबर सूर्यवंशी,संजय सोनी,गोदालु सूर्यवंशी समेत अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@