राजनीति

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल होने पर भाजपा का मेगा प्लान… राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ तक देशभर में चलाएंगे जनसंपर्क अभियान…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में एक स्पेशल जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को एक बड़ी रैली के साथ करेंगे और यह अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा। जिसके तहत व्यापक जनसंपर्क,लाभार्थी सम्पर्क व समाज के विभिन्न वर्गों से सम्पर्क वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से संपर्क सहित जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ से प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे मोदी सरकार की नीतियों व नौ वर्ष की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इसी तारतम्य में सीपत भाजपा मंडल की एक संगठनात्मक बैठक मंगलवार को स्थानीय विश्रामगृह मे हुई। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने बैठक में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व भर में अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का सफलतापूर्वक 9 वर्ष होने जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन सम्पर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष उपलब्धियों को लेकर जनता तक घर-घर जनता पहुंचेंगे और केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस महा जनसंपर्क अभियान में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ, पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, जिला एवं मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय समितियों के कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि इस अभियान को सर्वव्यापी बनाने के लिए एकजुट होकर इस अभियान को गति प्रदान करेंगे।

बैठक में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक,महामंत्री रामनाथ तिवारी, रवीश गुप्ता, मनहरण लाल यादव, यदुराम साहू,बांके बिहारी गुप्ता, एमनलाल साहू, बलराम पाटनवार, मदनलाल पाटनवार, राजेश्वर कौशिक,रमनगिरी गोस्वामी, श्रीमती रिजबाई नवरंग, उर्विजेश कौशिक, रामकुमार कुंभकार,भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, पुष्पेंद्रदास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...