राजनीति

भाजपा युवा मोर्चा जिला ग्रामीण अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी का सीपत दौरा, संगठन मजबूती पर दिया जोर…@

युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुचायेंगे – ऋषभ

कशिश न्यूज़ | सीपत

जिला भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी का शुक्रवार को सीपत दौरा हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर के नेतृत्व में नवाडीह चौक में आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली के माध्यम से उन्हें पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह तक लाया गया, जहाँ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

नवाडीह चौक में स्वागत के दौरान भाजयुमों कार्यकर्ता

बैठक को संबोधित करते हुए ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की टीम संगठन की रीढ़ है। युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुँचती है। उन्होंने आगामी समय में संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ताकत है। युवाओं के माध्यम से राष्ट्रवाद, विकास और जनकल्याण की सोच को मजबूती मिलती है। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखते हुए निरंतर जनसेवा करने पर जोर दिया।

भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने कहा कि सीपत क्षेत्र में युवा मोर्चा पूरी मजबूती के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रिय है। आने वाले समय में युवाओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त किया जाएगा। बैठक को सीपत भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता,भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर सिंह एवं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र दास महंत ने किया तथा आभार प्रदर्शन ललित यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अंकित मिश्रा, दिनेश विजय, उमेश पाटनवार, सोनू निर्मलकर, शुभम यादव, परमेश्वर रजक, वैभव तंबोली, सुमित जायसवाल, मणिशंकर साहु, मिथलेश श्रीवास, नागेश वर्मा, जीतू यादव, रुद्र दुबे, राजीवरत्न चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, राहुल पटेल, बसंत दास, लव साहू, ओंकार साहू, पंकज पटेल, आशीष साहू, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...