राजनीति

बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी…@

जनपद अध्यक्ष सोनवानी सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 42 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित

कशिश न्यूज़ | सीपत

भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण बिलासपुर के अनुसूचित जनजाति मोर्चा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में जारी सूची में जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल व उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने सरस्वती सोनवानी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन की रीढ़ है और नई टीम के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।

घोषित सूची के अनुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में कुल 42 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्थान दिया गया है, जिसमें सक्रिय, समर्पित और संगठन के लिए लगातार कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला महामंत्री सरस्वती सोनवानी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने, अनुसूचित जनजाति समाज के हितों की आवाज बुलंद करने और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करूंगी। नवगठित कार्यकारिणी से पार्टी संगठन को ग्रामीण अंचलों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...