भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता बने जिला खनिज न्यास शासी परिषद के सदस्य, सरकार व संगठन का जताया आभार

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी सीपत के पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता को बिलासपुर जिला खनिज न्यास (DMF) की शासी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई, जिसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा संगठन के प्रति आभार जताया है।
बांके बिहारी गुप्ता ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके लिए गौरव की बात है और वे खनिज प्रभावित क्षेत्रों के सतत विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
क्या है जिला खनिज न्यास ?
जिला खनिज न्यास एक वैधानिक संस्था है, जो खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय सुधार के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य खनन से उत्पन्न प्रभावों को कम करना और प्रभावित ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधा प्रदान करना है।
शासी परिषद का सदस्य होने के नाते बांके बिहारी गुप्ता पर योजनाओं की निगरानी, हितग्राहियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाना, तथा आवश्यक समाधान सुनिश्चित करने जैसी अहम ज़िम्मेदारियाँ रहेंगी।