राजनीति

सीटू से इंटक की ओर बड़ा बदलाव सीटू के पूर्व महासचिव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इंटक का दामन थामा

इंटक की मज़बूत संगठनात्मक शैली से प्रभावित हुए सीटू के पूर्व महासचिव प्रताप खरे,संगठन को मिला नया संबल..

भास्कर न्यूज | सीपत

एनटीपीसी सीपत में इंटक यूनियन की मज़बूत संगठनात्मक शैली, कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रभावशाली कार्य और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व से प्रभावित होकर सीटू के पूर्व महासचिव प्रताप खरे ने अपने दर्जनों साथियों सहित इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

प्रताप खरे का सम्मान करते इंटक संगठन के पदाधिकारी

प्रताप खरे के साथ बलदाऊ बर्मन, अश्वनी खरे, मुकेश सूर्यवंशी, शैलेन्द्र राय, काशी राम कांत, लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी, शिव कुमार बर्मन, विकास सावले, वीरेंद्र डोंगरे, श्याम सुंदर सोनी, दिनेश, जनक सिदार, रोशन भार्गव, सीताराम केवर्त, सनत केवर्त, सुनील खरे, सोलू, प्रियंका खरे, सूर्यप्रकाश, सुखसागर खरे, लखन लाल सूर्यवंशी और सुनील भूपेंद्र जैसे कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी इंटक में शामिल हुए।

इंटक यूनियन की उपलब्धियां और संगठनात्मक विशेषताएं

इंटक यूनियन, विशेषकर एनटीपीसी सीपत में, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शिता के साथ कार्य नीति, समय पर वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर लगातार सक्रिय रही है। यूनियन द्वारा कर्मचारियों के लिए चिकित्सा, आवास, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था, साथ ही काम के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने हेतु प्रबंधन से कई बार सफलतापूर्वक बातचीत की गई है। इंटक की नेतृत्व शैली लोकतांत्रिक और भागीदारी आधारित है, जहाँ हर कर्मचारी की आवाज़ को महत्व दिया जाता है। संगठन श्रमिकों के मुद्दों को केवल उठाता ही नहीं, बल्कि उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल भी करता है।

इस अवसर पर एनबीसी एडिशनल सेंट्रल लीडर के. पी. चंद्रवंशी, एनटीपीसी इंटक यूनियन अध्यक्ष सलीम विरानी, महासचिव ललित पगारे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश धृतलहरे, नवीन कुर्रे, संदीप वर्मा, विनोद श्रीवास, ओंकार परिहार, छत्रपाल पटेल, सुनील भोई, पीताम्बर सिंह, श्याम कार्तिक, ऋषि तंबोली, अर्जुन और राधेश्याम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि यह जुड़ाव संगठन को और मज़बूती देगा और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को और धार प्रदान करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...