राजनीति

सुशांत की पहल पर बेलतरा को मिली 26 करोड़ की सौगात, अशोक नगर-बिरकोना रोड बनेगा गौरव पथ और भी कई सड़कों का होगा कायाकल्प…@

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर क्षेत्र को एक बार फिर बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 26 करोड़ 20 लाख 88 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।इस राशि से क्षेत्र की जर्जर हो चुकी प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

अधोसंरचना मद से 3.92 करोड़ रुपये की राशि साइंस कॉलेज से शनिचरी रपटा चौक तक सड़क निर्माण के लिए, तथा 4.93 करोड़ रुपये मंगला चौक से आज़ाद चौक तक सड़क कार्य हेतु स्वीकृत की गई है। वहीं, नगरोत्थान मद से 17.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति अशोक नगर चौक से बिरकोना रोड तक गौरव पथ के चौड़ीकरण व उन्नयन के लिए दी गई है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि इन मार्गों पर प्रतिदिन लगभग 50 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही रहती है। ये सड़कें बिलासपुर शहर को ग्रामीण अंचलों से जोड़ने का काम करती हैं, जिस पर हमेशा ट्रैफिक का भारी दबाव बना रहता है। कुछ दिन पूर्व ही विधायक ने डिप्टी सीएम अरुण साव एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में शनिचरी रपटा और सरकंडा लोधीपारा में अरपा नदी पर नए पुलों के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया था।

विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों तरह का मिश्रित परिवेश है, जिससे विकास की संभावनाएं भी व्यापक हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर बिना योजना नगरीय सीमा विस्तार करने और गांवों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इन गांवों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। सुशासन की नीति पर अग्रसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हर गली, हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। विधायक शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का इस स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...