राजनीति

सभापति अंकित गौरहा ने 9 लाख रुपए के स्वीकृत हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया..अब प्राथमिक इलाज के लिए शहर जाना नही पड़ेगा…@

कशिश न्यूज़ बिलासपुर। ग्राम पंचायत उर्तूम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने 9 लाख रूपए की लागत से बनने वाली हॉस्पिटल भवन का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रामीणों ने हर्ष के साथ अंकित गौरहा का आभार व्यक्त किया।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की मैं अपने क्षेत्र की जनता की हर समस्याओं का निराकरण करने की हर संभव प्रयास करने को दृढ़ संकल्पित हूं और आगे भी सदैव तत्पर रहूंगा,इस अस्पताल भवन के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आकस्मिक और प्राथमिक उपचार के लिए अब शहर नहीं जाना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ग्रामीणों और किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके कारण हमारा प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन हितैषी योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास अपने निर्वाचन क्षेत्र में मेरे द्वारा किया जा रहा है।

भूमिपूजन के अवसर पर वीरेंद्र गौरहा,रामकुमार भोई, सरपंच पुष्पा रतिराम कैवर्त,राजेश सूर्यवंशी,पुष्पा पटेल,रियाज मेमन,रजनी भोई,दुर्गा करियारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@ उम्मीदों पर संगठन का ब्रेक, भाजपा पुनर्गठन में मस्तूरी को “शून्य”, कुर्सियाँ कोटा–बेलतरा में सिमटीं ...