राजनीति

मरवाही विधायक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष और नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रम दिवस..एमएलए ध्रुव ने कहा…बासी में पौष्टिक तत्व है जो गर्मी में ठंडा रखने का काम करता है…

जीपीएम (सोहेल आलम)। अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस को छत्तीसगढ़ में बोरे बासी तिहार के रूप में मनाया गया। इसी तारतम्य में 1 मई सोमवार को गौरेला ब्लॉक के ग्राम लालपुर में मारवाही विधायक के.के. ध्रुव के नेतृत्व में बोरे बासी तिहार मनाया गया। जनपद पंचायत गौरेला और सरपंच लालपुर के संयुक्त आयोजित इस तिहार कार्यक्रम उपस्थित विभिन्न मज़दूर संगठन, स्व सहायता समूह के सदस्य, मज़दूर, आम नागरिकों को संबोधित किया।

विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा की मज़दूर देश के ही नहीं बल्कि इस संसार के निर्माणकर्ता और आधार स्तंभ है। आज इन्ही के बदौलत चहुँओर ख़ुशहाली विकास और सामृधि है। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरो के हित में कई योजनाये लागू की है। जिनसे उनको प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। प्रदेश की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की विरासत को संजोते हुए उन्हीं मजदूरो के साथ बोरे बासी खाकर उनका सम्मान बढाने का काम कर रही है।

विधायक ध्रुव ने कहा बोरे बासी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक आहार है जिसमें बहुत से खनिज तत्व पौष्टिक तत्व और गर्मी से लड़ने की ताक़त होती है। जो भरी गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का कार्य करता है।

इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, जनपद अध्यक्ष, ममता पैकरा, मदरसा बोर्ड के सदस्य शाहिद खान, जनपद उपाध्यक्ष सुनीता राठौर, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, मुद्रिका सर्रटी, लालपुर सरपंच इंद्रानिया बाई, पप्पू नरवरिया, कमल राठौर, लक्ष्मण राठौर एवं मोहम्मद यासर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...