राजनीति

धीवर समाज की बैठक में … मछुआ समुदाय को जिला के ….विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व देने उठी मांग…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। आगामी छह महीने बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले कई समाज अपने संगठन को संगठित करने में लगे है। इधर मछुआ समुदाय के बीच से भी बिलासपुर जिला के एक विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व देने की मांग उठी है।

रतनपुर के महामाया मंदिर प्रांगण में रविवार को जिला धीवर समाज की एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में समाज के लोगो ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिला के एक विधानसभा क्षेत्र में मछुआ समुदाय के धीवर समाज के योग्य नेता को टिकट देने की मांग की है। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठों ने कहा कि बिलासपुर जिला के छह विधानसभा क्षेत्र में मछुआ समुदाय के लगभग डेढ़ लाख मतदाता है जो किसी भी दल के सियासी समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।

बैठक के दौरान धीवर समाज के वक्ताओं ने कहा कि यदि हम एकजुट रहेंगे तो शासन प्रशासन व राजनीतिक पार्टियां कभी भी उनका अधिकार और हक़ नही छीन सकेंगी। बैठक में सामाजिक प्रकरणों के साथ ही शिक्षा के प्रसार प्रसार करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धीवर समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक जुटता से ही समाज के विकास को मिलेगा बल – राजेंद्र धीवर

धीवर समाज के बैठक की अध्यक्षता करते हुए छ.ग. शासन के मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष एवं धीवर समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि समाज मे बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूरी है। समाज को संगठित करने, उन्हें एक मंच प्रदान करने और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से धीवर समाज अपने लक्ष्य को लेकर लगातार सक्रिय है और छोटे बड़े आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट कर रहा है। उन्होंने कहा संस्कार की शिक्षा सरकार नहीं, बल्कि संगठित समाज ही दे सकती है। किसी भी समाज का मुख्य आधार उनका संगठित होना होता है। और इसके लिए समाज के आने वाली पीढ़ी को शिक्षित होना जरूरी है। धीवर समाज आज बहुत ही संगठित समाज है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...