राजनीति

जिला पंचायत सभापति ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन…राहुल सोनवानी ने कहा.नहीं रूकेगी मस्तूरी क्षेत्र में विकास की गति

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। गांव के सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छी पढ़ाई का माध्यम भी मिल रहा है। जनता की खुशी ही हमारी खुशी है। यह बातें जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगांव में सोमवार को 4.75 लाख की लागत के स्कूल आहाता निर्माण एवं 3.50 लाख के सामुदायिक शौचालय निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही।

राहुल ने कहा..जनता ने सेवा का अवसर दिया है इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निर्वहन करने का प्रयास कर रहा हूं। जनता का अधिकार है कि यदि कहीं कोई कमी रह जाए तो तत्काल निःसंकोच खुलकर सामने आकर अपनी बातों को रखें।

उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है, स्कूल परिसर में बाउंड्रीवाल हो जाने से एकाग्रता के साथ विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे वही शौचालय निर्माण से उन्हें नई सुविधा मिलेगी। भूपेश सरकार ने पिछले चार साल में क्षेत्र के विकास पर ना केवल विशेष ध्यान दिया है। बल्कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मस्तूरी सरपंच संघ अध्यक्ष भारत सिंह खाण्डेकर, सचिव कु.आरती पनोरे, उप सरपंच श्रीमति इंद्राणी डहरिया, हरि डहरिया,अगसराम डहरिया, राम खाण्डेकर, गोविंद खांडेकर,रामसागर खाण्डेकर,चन्द्रशेखर बघेल,रहसलाल डहरिया, विष्णु बघेल,शुभम बंजारे,शिव कुमार बंजारे,निकेश डहरिया,फेकनी बाई केवर्त,महेतरीन बाई डहरिया, अरूण खाण्डेकर, रणजीत सिंह खाण्डेकर, विक्की कुर्रे एवं संतोष खाण्डेकर सहित स्कुल के शिक्षक,पंचगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...