राजनीति

एनटीपीसी इंटक यूनियन के अध्यक्ष बनाये गए सलीम विरानी…कहा श्रम कानूनों की लड़ाई नए सिरे से लड़ेंगे …महासचिव की जिम्मेदारी ललित पगारे को दी गई…?

सीपत (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत में इंटक यूनियन का चुनाव शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सलीम वीरानी को चुन लिया गया। वही यूनियन के महासचिव की जिम्मेदारी ललित पगारे को दी गई।सलीम वीरानी इससे पहले दो कार्यकाल तक इंटक यूनियन में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे है।

राष्ट्रीय इंटक फेडरेशन यूनियन के महासचिव केपी चंद्रवंशी एवं पूर्व महासचिव जेके राठौर चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। इन्ही के मार्गदर्शन में इंटक यूनियन का शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ।एनटीपीसी सीपत में संगठन ने अध्यक्ष और महासचिव के अलावा यूनियन में दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये है जिसमे रामस्वरूप सूर्यवंशी एवं सुरेश धृतलहरे की नियुक्ति की गई है।

इंटक अध्यक्ष बनने के बाद सलीम ने कहा कि संगठन को और भी मजबूत बनाया जाएगा श्रम कानूनों को लेकर नए सिरे से लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा संगठन के साथियों ने उन्हें जो दायित्व सौंपी है। उसे निष्ठा पूर्वक और निष्पक्षता के साथ कर्मचारी हितो को ध्यान में रखते हुए निर्वहन करूंगा। संगठन की एकता और मजबूती के हमेशा प्रयास करता रहूंगा।

इस दौरान विशेष रूप से सुनिल भोई,छत्रपाल पटेल, संदीप वर्मा,विनोद श्रीवास, ओंकार परिहार,ऋषि तंबोली आशीष गुप्ता,नवीन कुर्रे,जय पटेल,अंकित पांडेय,अर्जुन, नरेंद्र साहू उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...