मस्तूरी

ठाकुरदेव मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ जायसी…मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जो सहयोग होगा उसे मिलकर पूरा करेंगे..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी मंगवार को मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी के मोगरा तालाब स्थित ठाकुरदेव मंदिर समिति द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार के लिए आयोजित बैठक में शामिल हुए।

डॉ प्रेमचंद जायसी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्यो की शुरुआत ग्राम देवता की पूजा अर्चना करने के बाद किया जाता है तो गांव में सुख समृद्धि आती है तथा किसी भी तरह के विपदाओं का सामना नही करना पड़ता। ठाकुर देव जी की मंदिर बहुत पुरानी मंदिर है जिसके जीर्णोद्धार को लेकर सार्वजनिक रुप से बैठक रखी गई थी सभी लोगो के सहयोग से इस मंदिर का फिर से नया स्वरूप देने की तैयारी चल रही है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जायसी ने कहा बहुत खुशी की बात होगी, अगर समिति द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पहल की जाएगी, तो हमारी ओर से भी समिति को पूरा सहयोग मिलेगा।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा,गणेशदत्त राजू तिवारी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष परमेश्वर रात्रे, निखिल जायसवाल,सार्थक शर्मा, ठाकुर देव समिति के फनीराम कोशले,हरकेश कोसले,दशरथ साहू,ननकी यादव,संतोष रजक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...