बिलासपुर

सीपत में गूंजेगा हिंदुत्व का उद्घोष: विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन आज…@

कशिश न्यूज़ | सीपत

हिंदू समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य को लेकर सीपत में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज रविवार 4 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे यह ऐतिहासिक आयोजन पुराना सीपत थाना के सामने, पुराना धान मंडी में संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन सीपत मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें सीपत,जांजी, नवागांव,पोंड़ी, मचखण्डा, झलमला, बम्हनीकला, कौव्वताल, बरेली एवं नरगोड़ा सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में समाज, संस्कृति, राष्ट्र और धर्म से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता चंद्रशेखर देवांगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह होंगे, जो अपने ओजस्वी विचारों से हिंदू समाज को दिशा देंगे। वहीं मुख्य अतिथि स्वामी वासुदास जी महाराज राष्ट्रीय संत समिति जिला अध्यक्ष निखिल आश्रम बहतराई की गरिमामयी उपस्थिति सम्मेलन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पूर्णिमा सिंह अधिवक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा अध्यक्षता श्रीमती मनीषा योगेश देवाकर सरपंच, सीपत करेंगी।

आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस विशाल हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर धर्म, संस्कृति और समाज को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे सीपत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...