बिलासपुर

शत-प्रतिशत मतदान करने जागरूकता अभियान: अक्षत चावल के साथ घर-घर चुनई नेवता दे रहा है प्रशासन

(मतदाताओं को वोटर पर्ची देकर ऑनलाइन शपथ भी करवा रहे है)

@ रियाज़ अशरफी

लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर अक्षत चावल के साथ उन्हें मतदान करने का न्योता दे रहे है। बिलासपुर जिला पंचायत के अधिकारियों की निगरानी में चुनई नेवता की टीम पीले चावल देकर लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जिला पंचायत एडिशनल सीईओ रिमन सिंह ठाकुर जागरूकता अभियान में

इसी कड़ी में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सीपत,खम्हरिया, धुर्वाकारी, पताईडीह सहित अन्य गांवों में ग्राम सचिव, रोजगार सहायक,महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बीएलओ, कोटवार, मितानिन व स्व सहायता समूह की महिलाओं की टीम घर-घर जाकर मतदाताओं को अक्षत चावल भेंटकर वोटर पर्ची दे रहे है और उन्हें ऑनलाइन शपथ भी करवा रहे है। साथ ही मतदान करने का न्योता दिया।

बिलासपुर जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ रिमन सिंह ठाकुर ने बताया कि 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर घर-घर दस्तक देकर पीले चावल के साथ मतदान करने का न्योता दिया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में धूप से बचाव व पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए विश्राम कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...