बिलासपुर

आम जनता पसीने से तर-बतर है, और बिजली विभाग के नए साहब एयरकंडीशन्ड कमरे में बैठकर “बिजली व्यवस्था” चला रहे हैं वो भी घर से!

सीपत से कशिश न्यूज़ के व्यंग्य संवाददाता की रिपोर्ट

उमस भरी गर्मी चरम पर है तापमान ने आसमान छू लिया है, लेकिन बिजली की व्यवस्था है जो ज़मीन पर औंधे मुंह गिरी पड़ी है। आम जनता पसीने से तर-बतर है, और बिजली विभाग के नए साहब एयरकंडीशन्ड कमरे में बैठकर “बिजली व्यवस्था” चला रहे हैं वो भी घर से!

90 पंचायतों की बिजली की समस्या को साहब ने ऑफिस की फाइलों में हल कर दिया है, लेकिन ज़मीन पर हालात ऐसे हैं कि कूलर,पंखा भी पसीना-पसीना हो गया है। जनता कह रही है “साहब तो बिजली का बटन दबा के सोच रहे होंगे कि गाँवों में उजाला हो गया!”

अब गांव वाले कह रहे हैं इससे अच्छा तो “पुराने साहब ही ठीक थे, कम से कम बिजली का तार पकड़ के दौड़ तो लगाते थे!” लेकिन नए साहब तो मानो “वर्क फ्रॉम होम” को बिजली विभाग में लागू करवा कर ही मानेंगे।

गाँवों में लाइट नहीं, पानी नहीं, पर गर्मी में गुस्सा ज़रूर फुल वोल्टेज पर है। लोग कह रहे हैं – “बिजली आई नहीं, पर बिल जरूर समय पर आया है। लगता है बिल विभाग में पूरी लाइट है!”

अब देखना है कि साहब कब घर से निकलकर ज़मीनी मैदान पर उतरते हैं, या फिर बिजली विभाग को भी “ऑनलाइन मोड” में चलाने का सपना देख रहे हैं!

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@