बिलासपुर

गुरु घासीदास वेलफेयर सोसायटी मोपका के अध्यक्ष बने सुखसागर सूर्यवंशी…@

समाज के विकास के लिए टीम वर्क के साथ करेंगे कार्य : सुखसागर

कशिश न्यूज़|बिलासपुर

सतनामी समाज के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए गुरु घासीदास वेलफेयर सोसायटी, मोपका के अध्यक्ष पद पर सुखसागर सूर्यवंशी को सर्वसम्मति से चुना गया। यह फैसला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता समाज के संरक्षक राजकुमार अंचल ने की सुखसागर सूर्यवंशी के अध्यक्ष बनने पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व वरिष्ठ जनों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

गुरुघासीदास वेल्फेयर सोसायटी मोपका की टीम

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखसागर सूर्यवंशी ने कहा कि, “समाज के हित में हर संभव प्रयास किया जाएगा। हम टीम वर्क के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे और समय-समय पर समाज को संगठित करने की दिशा में पहल करेंगे।”

बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ. मोहन शेंडे को सचिव, संतोष कोसले को कोषाध्यक्ष, दिनेन्द्र महिलांगे, दुजराम कुर्रे व टी सी रत्नाकर को उपाध्यक्ष, कीर्तन लाल घृतलहरे व आर डी सूर्यवंशी को संयुक्त सचिव, और रामकिशुन नौरंगे को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।

सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखसागर

पिछले पांच वर्षों से इस सोसायटी के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे संरक्षकगण – वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अंचल, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, व सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रप्रकाश सूर्या. ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए, जिनमें टी आर बंजारा, टी आर लहरे, मोहनलाल बर्मन, आर एस सोनवानी, हेमंत कांत, हेमलाल बंधन, कमल खूंटे (प्रवक्ता), काशीराम कांत, अश्वनीकांत, गोपाल कोसले, शैलेंद्र राय, रूपेन्द्र सिंह महिलांगे, धरमपाल मिरी, गितेश कांत, राहुल देव भारद्वाज, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, डीपी दिवाकर, भगत सिंह दर्वे, सुशील सूर्यवंशी, संजय खांडे, जे पी पात्रे, महेन्द्र मनहर, रौशन दिनकर, यशवंत राज व धनेश जांगड़े आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...