बिलासपुर

कोलवाशरी के खिलाफ खैरा में आज जनसुनवाई, गुस्साए ग्रामीणों की हुंकार,स्वच्छ हवा और पानी चाहिए, कोल की कालिख नहीं…@

मस्तूरी ब्लॉक का खैरा विरोध में आज उबलने वाला है

कशिश न्यूज़| रियाज़ अशरफी

रलिया-भिलई में प्रस्तावित अरपा कोल बोनिफिकेशन ग्रीनफील्ड लिमिटेड की जनसुनवाई आज जयरामनगर-खैरा स्टेडियम में हो रही है और ग्रामीण इसे किसी भी हाल में स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। जिस विकास का झुनझुना कंपनी और प्रशासन बजा रहा है, उसे ग्रामीण “विनाश की घंटी” कह रहे हैं।

ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि बच्चों की सांसों का सौदा क्यों..?

कोलवाशरी के विरोध में खड़े लोगों का कहना है कि जहां प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, वहां 500 मीटर के दायरे में स्कूल है। कोलवाशरी से उड़ने वाली कोयले की धूल बच्चों की सेहत पर सीधा असर करेगी। खेती-किसानी नाले-नहर पर निर्भर है,इस प्रोजेक्ट के स्थापित होने से वह भी खतरे में पड़ जाएगी। इतना ही नहीं, आसपास मौजूद धार्मिक स्थल राउतराय की पवित्रता भी धुएं और प्रदूषण में दब जाएगी।

जनसुनवाई या जनखरीदारी…?

गांवों में चर्चा यह भी है कि विरोध की धार को कुंद करने के लिए “लेन-देन” का खेल खूब चल रहा है। कुछ नेताओं और दलालों पर आरोप है कि वे जनता के हितों की बोली लगाकर कंपनी की थाली में परोसे जा रहे हैं। यही वजह है कि विरोध की आवाज और बुलंद हो गई है।

आसपास के कुछ जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने हाल ही में मोर्चा खोलते हुए जनसुनवाई रद्द करने और प्रोजेक्ट को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की थी। उनका साफ कहना है,जहां बच्चों की सेहत और किसानों की जिंदगी दांव पर हो, वहां किसी भी उद्योग का कोई औचित्य नहीं है।

प्रशासन ने कसी कमर, जनता उबाल पर

जनसुनवाई को देखते हुए प्रशासन ने खैरा स्टेडियम को छावनी में बदल दिया है। पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। लेकिन प्रशासन की सख्ती से ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। गांव-गांव से जत्थे बनाकर लोग खैरा पहुंचने की तैयारी में लगे है। माहौल गरम है और टकराव की आशंका गहरा रही है। ग्रामीणों की एक ही मांग है की हमें स्वच्छ हवा और पानी चाहिए, रोजगार और विकास का नाम लेकर बीमारी नहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...