बिलासपुर

बिलासपुर के नये संभागायुक्त भीम सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

आयुक्त डॉ. संजय अलंग को दी गई विदाई

कशिश न्यूज़ बिलासपुर| नए संभागायुक्त भीमसिंह ने आज सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वे दोपहर कमिश्नर कार्यालय में निवर्तमान कमिश्नर डॉ.संजय अलंग से पदभार ग्रहण किया। श्री सिंह इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संचालक थे। वे 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वहीं प्रशासनिक फेरबदल में डॉ.संजय अलंग को रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों ने डॉ. अलंग को बिदाई और भीमसिंह का स्वागत किया।

इससे पूर्व संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग को आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के स्टाफ द्वारा विदाई दी गई। विदाई समारोह में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आयुक्त डॉ. संजय अलंग के बारे में कहा कि वे बेहद सौम्य हैं और हर विषय में उनका ज्ञान व्यापक है। साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। इस दौरान कई मामलों में उनका मार्गदर्शन के साथ साथ सहयोग भी मिला। कलेक्टर ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. संजय अलंग ने कहा कि बिलासपुर संभाग के आयुक्त के रूप में कार्य करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। संभाग के सभी कलेक्टर, अधिकारियों और आयुक्त कार्यालय के सभी लोगों का सहयोग मिला। मेरे लिए आयुक्त पद का दायित्व बहुत ही अलग था। मैंने कार्य करना शुरू किया और उत्साह बढ़ता गया। अगर टीम अच्छी मिलती है तो काम भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं। यहाँ के स्टाफ़ ने अच्छा काम किया और इस दौरान मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला।

अपर आयुक्त के. एल. चौहान, उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, उपायुक्त अखिलेश साहू ने भी विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यालय के सभी स्टाफ को एक परिवार की तरह स्नेह दिया। उनके साथ काम करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। सभी ने कार्यालय की ओर से नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@