बिलासपुर

मिशन जल रक्षा: कर्रा में कल
होगा जागरूकता महाअभियान कार्यक्रम…@

कलेक्टर-एसपी,जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल

कशिश न्यूज़ | सीपत

गिरते भूजल स्तर को रोकने और समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मिशन जल रक्षा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से एनटीपीसी सीपत के प्रभावित ग्राम कर्रा में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण के साथ-साथ नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात जागरूकता, डिस्पोजल मुक्त गांव और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रमुख स्वप्न कुमार मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष व सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना, नशा मुक्ति अभियान को गति देना, स्वच्छ एवं डिस्पोजल मुक्त ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा और ग्रामीणों से सक्रिय सहभागिता की अपील की जाएगी।मिशन जल रक्षा के माध्यम से प्रशासन और एनटीपीसी द्वारा सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...