बिलासपुर

मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने छुट्टी के दिन सीपत तहसील के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, कुछ स्थानों पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मस्तूरी एसडीएम महेश कुमार शर्मा ने नायब तहसीलदार राहुल कौशिक के साथ सीपत तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के मतदान केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर कमी पाई गई जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्र निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेश शर्मा और सीपत के नायब तहसीलदार राहुल कौशिक

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव संभावित है चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के सुविधा अनुसार मतदान केंद्रों में बेहतर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है। इसी तारतम्य में मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने रविवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीपत, जांजी, पंधी, हिंडाडीह, लुतरा, खम्हरिया एवं ऊडांगी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाता सूची संसोधन तथा मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के साधन, रैम्प, सीढ़ी, फर्नीचर, बिजली व्यवस्था, पीने का पानी, टायलेट, दरवाजे, खिड़की सहित कमरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ स्थानों में मापदंड के अनुरूप व्यवस्था में कमी पाई गई, जिसे अनुविभागीय अधिकारी महेश शर्मा ने सम्बंधित लोगो को तत्काल उन कमियों को पूरा कराने निर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...