बिलासपुर

खाड़ा में कबीर के 626 वां प्राकट्य दिवस मनाया गया…राजेन्द्र धीवर ने कहा उनके दोहे हमारे मन में शीतलता का अनुभव कराता है…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)|ग्राम पंचायत खाड़ा में कबीर दास जी का 626 वां प्राकट्य दिवस मनाया गया। इस दौरान कबीर पंथ के अनुयाई और श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी निकालकर सामाजिक समरस्ता का संदेश दिया, चौका आरती,गीत संगीत और भजन कीर्तन का दौर 24 घण्टे चलता रहा l

प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छ.ग.शासन में मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने कहा कि कबीर दास जी अपने दोहे के माध्यम से सामाजिक, शौहाद्र,एकता अखंडता का संदेश दिया है। उनका एक मशहूर दोहा है जिसमे उन्होंने कहा था कि “ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोए, औरन को शीतल करें आपहुं शीतल होय” इस दोहे के माध्यम से कबीर दास जी हमें यह समझाते हैं कि हमेशा ऐसी भाषा बोलने चाहिए जो सामने वाले को सुनने में अच्छा लगे और उन्हें सुख की अनुभूति हो और साथ ही खुद को भी आनंद का अनुभव हो।

राजेन्द्र धीवर ने कहा कबीर साहेब अपने दोहे के माध्यम से समाज में व्याप्त गलत चीजों की ओर इशारा करते हैं तथा सीख देते हैं की मानवता को किस प्रकार से उठाया जाए। यह दोहा वाकई आज के समाज के लिए बहुत जरूरी है। आज के जमाने में कोई भी अपने आपको किसी से कम नहीं समझना चाहता यही कारण है कि झगड़े और वैमनस्यता बढ़ते जा रहे लोग एक दूसरे से लड़ने के लिए नए नए बहाने खोज रहे हैं। हम अपनी मीठी वाणी के प्रयोग से ही इन झगड़ों को खत्म कर मनुष्यता को एक नया आयाम दे सकते है।

इस दौरान समाज के महंत ग्राम पंचायत सरपंच देवनाथ रोहीदास,पूर्व सरपंच रामसनेही कमल,रतन दास महंत, रामभाऊ सिंह सहित अन्य शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...