बिलासपुरशिक्षा

एनएसएस को अपने जीवन मे ढालकर समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करना स्वयंसेवको की जिम्मेदारी : विजयलक्ष्मी

बिलासपुर – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत के छात्रों के लिए उच्चभट्ठी शिवशक्तिदाई मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय एनएसएस कैंप लगाया गया। जिसमें स्वयंसेवको ने मंदिर प्रांगण की साफ सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए। वृक्षारोपण करते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया।

एनएसएस के महत्व को बताते हुए जीवन मे उसकी उपयोगिता बताई गई। कैंप में एनएसएस गीत सद्भावना व प्रेरक गीत के माध्यम स्वच्छता का संदेश दिया गया। शाला की प्राचार्या टी विजयलक्ष्मी ने कहा कि एनएसएस को अपने जीवन मे ढालकर समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करना स्वयंसेवको की जिम्मेदारी है। जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन और विनम्रता आवश्यक है। उन्होंने एनएसएस के उद्देश्यों को बताते हुए लक्ष्य साधकर पढाई करने आह्रान किया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रिचा तिवारी ने कहा कि एनएसएस शिविर राष्ट्र सेवा व ग्रामीण परिवेश को समझने का सबसे उत्तम माध्यम है। विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। समाज सेवा करना पुण्य का कार्य है। संस्था प्रभारी पीके पटेल व वरिष्ठ व्याख्याता संतोष सिंह ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाकर पर्यावरण संरक्षित करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वयंसेवियों से अनुशासन में रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान का आह्वान किया। इस दौरान उच्चभट्ठी के ग्रामीणों ने स्वयंसेवको के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरिता यादव संध्या यादव केपी कश्यप गोरे सिंह क्षत्री लोभेराम साहू अनिता शुक्ला रेखा कश्यप शचि श्रीवास आर एल दीवाकर शशि वर्मा सहित सभी शिक्षक शिक्षकाएं व स्वयंसेवक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...