बिलासपुर

हिन्दू संगठनों ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे व मुख्यमंत्री बघेल के बयान का किया विरोध… हनुमान चालीसा पाठ के बाद पुतला फूंका…@

सीपत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार काे नवाडीह चौक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सीएम भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विराेध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों कांग्रेस नेताओं के पुतले के सामने उनकी सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता

पुतला दहन में कार्यकर्ताओं की सीपत पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई। अंततः कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल हो गए। कार्यकर्ताओं ने पहले सीएम का पुतला फूंका फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाया गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने और बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से की थी। इससे बजरंग दल कार्यकर्ताओं में रोष है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। चाहे वह राजस्थान ही क्यों ना हो। आज हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है। भविष्य में यदि कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसी घोषणा की जाती है तो हिंदू समाज इसको किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...