बिलासपुर

छमाही उर्स कल उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, लंगर में शाकाहारी भोजन के साथ सेंवईयां और मिठाई भी खिलाएगी कमेटी…@

(ईद के बाद पहला महीना उर्स का आयोजन शनिवार को)

सीपत। सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का महीना उर्स कल शनिवार को बड़े ही शानो-शौकत के साथ बनाया जाएगा। इस बार का यह महीना उर्स कई मायनों में अहम है। दरअसल ईद के बाद पहली बार होने जा रहे यह महीना उर्स बाबा इंसान अली के सालाना उर्स के बाद का छठवां महीना उर्स है, इसलिए दरगाह कमेटी इसे छमाही उर्स के रूप में बनाने जा रही है। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में जायरीनों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। दरगाह प्रबंधन कमेटी द्वारा शुद्ध शाकाहारी लंगर के साथ ईद की सेवइयां और मिठाइयों का भी इंतजाम जायरीनों के खाने में किया गया है। इस छमाही उर्स में कमेटी के नायब सेक्रेटरी जनाब हाजी गुलाम रसूल साबरी और मोहम्मद असलम ने दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया है। वही कमेटी के लंगर इंचार्ज मोहम्मद कुद्दुश की ओर से मीठाई और जीधन यादव ने शुद्ध शाकाहारी लंगर व मीठा सेंवई का बेहतरीन इंतजाम किया हुआ है।

दरगाह हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह लुतरा शरीफ

इंतेजामिया कमेटी के चेयरमेन इरशाद अली ने बताया कि लुतरा शरीफ की इस सरजमीं से कौमी एकता, भाईचारा और सद्भावना की बयार पूरे छत्तीसगढ़ में बहती है। इसका ताजा उदाहरण जीधन यादव है जिन्होंने इस छमाही उर्स में उर्स में आने वाले सभी दर्शनार्थियों के लिए लंगर और सेंवई का इंतजाम किया हुआ है। मान्यता है कि लोगों के बिगड़े काम यहां आने से बन जाते हैं। यही कारण है की सभी धर्म के लोग यहां आकर हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के फैज से अपने दुख मुसीबत से छुटकारा पाते है। इंतेजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ के सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चाहने वालों से गुजारिश की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर बाबा सरकार की दुआओं को हासिल करें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल