बिलासपुर

सूर्यवंशी समाज के कूकदा – मड़ाई सर्किल में नई कार्यकारिणी का गठन, लतेल राम लैहर्षण सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

कशिश न्यूज़ | सीपत

ग्राम परसही में कूकदा मड़ाई सर्किल की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में लतेल राम लैहर्षण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रताप सिंह, हंसराज उपाध्याय एवं राजेंद्र राजगीर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर मुकेश टेंगवार तथा कोषाध्यक्ष पद पर शिशुपाल प्रभाकर का चयन किया गया।

चुनाव के बाद सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी

चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण जिला महासचिव मनीष सेंगर ने किया। इस दौरान रहास रात्रे, रामनिहोर सूर्यवंशी, संतोष लैहर्षण, सम्मत दास, चंद्रप्रकाश कांगो, हेम कुमार, डॉ. श्याम सुंदर, भवानी कुंजराम, सुशील भवानी, रामावतार लहरे, रामावतार भवानी, उदे राम, शिवकुमार, कमलेश सूर्या, रहस सूर्या, मनहरण खरे, मनहरण घोंसले, लखन टेंगवार, सुखसागर टेंगवार, पतिराम सूर्या, सिद्धेश्वर राजगीर और फूल सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लतेल राम लैहर्षण

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लतेल राम लैहर्षण ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान, शिक्षा, एकता और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर सामाजिक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया तथा समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...