बिलासपुर

सीपत तहसील में एसडीएम का कैंप कोर्ट लगने से…राजस्व संबंधित मामलों के निराकरण में ग्रामीणों को मिल रहा है फायदा

सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को लग रहा है एसडीएम का कैंप कोर्ट

सीपत (रियाज़ अशरफी)| सीपत तहसील कार्यालय में अब सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को एसडीएम का कैंप कोर्ट लग रहा है। इससे सीपत तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव के लोगो को राजस्व संबंधित मामले का निपटारा कराने में भरपूर सहयोग मिल रहा है। अब उन्हें लंबी दूरी तय करके मस्तूरी जाना नही पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसके लिए एसडीएम महेश शर्मा को धन्यवाद दिया है।

बताते चलें कि सीपत क्षेत्र के रहवासी, वकील व जनप्रतिनिधि लंबे समय से सीपत में सप्ताह में तीन दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने की मांग करते आ रहे थे। क्योंकि सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम खोंधरा, कनई,जेवरा से मस्तूरी की दूरी लगभग 55 से 60 किमी है। इतनी दूरी तय करके अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें एसडीएम कार्यालय मस्तूरी जाना पड़ रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब क्षेत्रवासियों की यह मांग पूरी हो गई है पिछले एक माह से सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को एसडीएम का कैंप कोर्ट सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सीपत तहसील कार्यालय में लग रहा है।

मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि आम जनता तथा तहसील इकाई सीपत के अधिवक्तागण की मांग एवं आम लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुये न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) मस्तूरी का कैंप कोर्ट प्रति सप्ताह गुरुवार को कार्यालय तहसील भवन सीपत के कक्ष कमांक 1 में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सीपत तहसील में एसडीएम कोर्ट लगने से रिकार्ड में त्रुटि सुधार सहित छोटी छोटी समस्याओं को लेकर अब सीपत क्षेत्र के लोगो को मस्तूरी का चक्कर लगाना नही पड़ रहा है उनकी समस्या परेशानी सीपत में ही सुनी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...