बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची रानीगांव, उमेश गौरहा ने कहा केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण…@

(मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए लोगों ने अपने अनुभव किए साझा)

(रियाज़ अशरफी): केन्द्रीय योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने और योजनाओं का फायदा दिलाने विकसित भारत संकल्प की मोबाइल वैन कोटा ब्लॉक के रानीगांव पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पांचवे दिन आज विकासखंड कोटा में ग्राम रानीगांव मे संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बेलतरा मध्य मंडल अध्यक्ष जनक राम देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश गौरहा, जनपद पंचायत कोटा सीईओ युवराज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंच पर अतिथिगण

इस शिविर के माध्यम से नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन दे रहे हैं और इस शिविर के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। शिविर में कृषि विभाग के स्टॉल में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जैविक कीटनाशक बनाने और उसका उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला एंव बाल विकास विभाग के स्टॉल में केंद्र सरकार की योजनाओं और पोषण अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में मरीजों की सिकलिंग जांच, टीबी स्क्रीनिंग, शुगर जांच, बीपी जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में 75 व्यक्तियों की जांच की गई। बैंकर्स द्वारा स्टॉल में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान यशवंत सिंह ठाकुर,विक्रांत कोरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@