बिलासपुर

बरसात में टूटी सड़कों ने रोका जनजीवन, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कलेक्टर से की मरम्मत की मांग…@

कशिश न्यूज | सीपत

लगातार हो रही बारिश से सीपत क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बने गड्ढों और कीचड़ से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने सोमवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

आवासपारा नारगोड़ा की जर्जर सड़क

राजेंद्र धीवर ने ज्ञापन में सीपत से झलमला, झलमला से बरेली मटियारी, सीपत से नरगोड़ा आवास पोड़ी, खम्हरिया से सोठी, नवापारा जेवरा और बिटकुला से हरदुली-निरतू मार्ग की जर्जर स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इन मार्गों पर न तो वाहन सुरक्षित रूप से चल पा रहे हैं और न ही पैदल चलना संभव है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

धीवर ने जनहित में इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ज्ञापन प्राप्त कर मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

धीवर ने भरोसा जताया कि प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से जल्द ही मरम्मत कार्य प्रारंभ होगा, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात फिर से सुचारु हो सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि कार्रवाई शीघ्र शुरू होती है, तो बरसात के दौरान भी सड़कों की मरम्मत संभव हो सकेगी, जिससे हजारों ग्रामीणों को राहत मिल पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@