बिलासपुर

बाबा इंसान अली का महीना उर्स कल,वर्ष 2023 का अंतिम दिन होने के कारण भारी भीड़ की संभावना

बिलासपुर। सूफी-संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह का महीना उर्स पाक कल रविवार को बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। बाबा इंसान अली का महीना उर्स चांद की 17 वी तारीख को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाता है। सुबह 6:30 बजे कुरान ख्वानी मदरसा फैजाने बाबा इंसान अली के छात्र करेंगे। 12:40 बजे मज़ारे पाक का ग़ुस्ल खादिमो द्वारा दिया जाएगा इसके बाद शिजरा ख्वानी दुआ मांगी जाएगी। दोपहर 1:00 बजे से शुद्ध शाकाहारी शाही आम लंगर जारी रहेगा। यह लंगर सैय्यद अल्फाज़ुद्दीन खम्हरिया वाले की ओर से रहेगा। 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में जोहर की नमाज होगी इसके बाद दरगाह में सलातो-सलाम पेश किया जाएगा। दिन रविवार और साल 2023 का अंतिम दिन होने के कारण उर्स में भारी भीड होने की संभावना है। दरगाह को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड द्वारा गठित इंतेजामिया कमेटी ने एसडीएम मस्तूरी से चार्ज लेने के बाद से उर्स की तैयारियां पूरी करने में लगी हुई थी जो अब पूरी हो गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@