बिलासपुर

मां शाकंभरी जयंती महोत्सव में शामिल हुए अंकित गौरहा,कहा सृष्टि के भीषण अकाल से राहत दिलाने देवी ने लिया था अवतार

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरहदा में मरार (पटेल) समाज के द्वारा आयोजित माँ शाकंभरी जयंती महोत्सव में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर समाज के उन्नति,प्रगति के साथ सभी के सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की।

जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता शाकंभरी मां दुर्गा के ही अनन्य रूपों में से एक हैं जिनका अवतरण सृष्टि पर अकाल को दूर करने और खुशहाली लाने के लिए हुआ था। मां दुर्गा के इस सौम्य स्वरूप को शताक्षी के नाम से भी जाना जाता है। जब सृष्टि पर भीषण अकाल पड़ा था। तब अपने भक्तों को इस विकराल समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शाकंभरी देवी ने अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि वैदिक कथाओं में बताया गया है कि मां की आंखो से अश्रु के रूप में पानी की धाराएं बहने लगी थी। उसी पानी से सृष्टि में पुनः हरियाली आ गई थी और पटेल समाज भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में माटी पुत्र की तरह ही कार्य करके उन्नत और आधुनिक कृषि करके अनाज फल सब्जी के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रघु पटेल, दिनेश पटेल,भगत पटेल,संतोष पटेल,जोगेश्वरी पटेल,अंबिका पटेल,गंगोत्री पटेल व समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत फहरदा में कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। इसमें पटेल समाज की महिलाओं ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई इसके पश्चात पटेल भवन में पूजा अर्चना के बाद समाजिक भोज ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@