बिलासपुर

उपलब्धि :- एनटीपीसी सीपत ने पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 में चार पुरस्कार जीते 

सीपत। एनटीपीसी सीपत को पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार- 2022 में चार अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें सीएसआर वर्ग में दो, जैव विविधता संरक्षण को प्रदर्शित करता कॉफी टेबल बुक के लिए एक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक कुल 4 अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।  

एनटीपीसी सीपत ने नैगम सामाजिक दायित्व को लागू करने वाले सर्वश्रेष्ठ पीएसयू के रूप में तीसरा स्थान हासिल किया। कंपनी के दृष्टि एवं लक्ष्य, के अनुसार बिजली उत्पादन के साथ ही सीएसआर के तहत लाखों भारतीयों के जीवन को रोशन करते हुए आसपास के प्रभावित गाँवों में सामुदायिक विकास, बुनियादी ढांचागत विकास, शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य और स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, जैसे प्राथमिक सुविधाओं का विकास एवं विस्तार के प्रति समर्पित है। 
 
कॉफी टेबल बुक में एनटीपीसी सीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस कॉफी टेबल बुक में एनटीपीसी सीपत संयंत्र,नगर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संरक्षित विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों, पक्षियों, एवं छोटे-बड़े जीव जंतुओं के संग्रहण को दर्शाया गया है।  
 
इसके अलावा, सीएसआर श्रेणी में, एनटीपीसी सीपत को महिला विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ सीएसआर परियोजना के लिए तीसरे स्थान पर पुरस्कृत किया गया। एनटीपीसी सीपत की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2022 के तहत आसपास के 10 से 12 वर्ष के 120 बालिकाओं को आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर सशक्त बनाया गया और उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया। 

इसी तरह एनटीपीसी सीपत ने चिकित्सा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट पहल के लिए तीसरा स्थान भी हासिल किया। 1 जून 2022 को मातृ एवं शिशु देखभाल पर विशेष ध्यान देने वाली एक मेडिकल मोबाइल वैन को एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक घनश्याम प्रजापति ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन सीपत, एवं आसपास के 36 प्रभावित गांवों में संचालित की जा रही है। मोबाइल मेडिकल वैन गरीब आबादी के एक बड़े हिस्से तक पहुंचती है जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिला लाभार्थी शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना और स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ गर्भवती और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 
 

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@ उम्मीदों पर संगठन का ब्रेक, भाजपा पुनर्गठन में मस्तूरी को “शून्य”, कुर्सियाँ कोटा–बेलतरा में सिमटीं ...