बिलासपुर

53 डोनर ने शिविर में किया रक्तदान, ग्राम पंचायत व बजरंग दल ने शिविर का आयोजन किया…@

@ रियाज़ अशरफी

सीपत : ग्राम पंचायत गुड़ी में पंचायत और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 53 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। साथ ही 110 लोगों ने ब्लड ग्रुप व हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती गौरी अभिलेश यादव व सरपंच श्रीमती शांति दुर्गा साहू ने की। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और रक्त मित्र प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।

रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रमाण-पत्र वितरण करते अतिथि

अभिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक जीवन में सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हमारा रक्त किसी को भी जीवनदान दे सकता है, इसलिए हम सबको बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। सरपंच शांति साहू ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं रक्तदाताओं ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया।

रक्तदान करते युवा

आयोजन को सफल बनाने में जगेश कुमार बिंझवार, सुरेंद्र साहू, शिव साहू, सुखी सूर्यवंशी, घनश्याम श्रीवास, राजा साहू, राजेंद्र साहू, संजू साहू, अरविन्द साहू, सेतु राम साहू, विक्रम वर्मा, सीमा साहू, भारती वस्त्राकर, प्रियंका आदि ने सहयोग किया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...