बिलासपुर

लुतरा शरीफ बना कौमी एकता की मिसाल, विश्व आदिवासी दिवस पर मुस्लिम समाज ने शोभायात्रा का किया ऐतिहासिक स्वागत…@

जनप्रतिनिधियों ने कहा धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संगम से बना लुतरा शरीफ का यह दृश्य, भारत की साझी विरासत का एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत लुतरा शरीफ एकता, भाईचारे और सांझी तहज़ीब की जीवंत मिसाल बनकर उभरा। दरगाह हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के प्रांगण में मुस्लिम समाज ने आदिवासी समाज की पारंपरिक शोभायात्रा का न सिर्फ़ भव्य स्वागत किया, बल्कि गंगा-जमुनी संस्कृति की एक सुनहरी तस्वीर भी पेश की।

रैली में आदिवासी समाज के युवक युवती सहित महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और रंग-बिरंगे झंडों के साथ शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा दरगाह के पास पहुंची, मुस्लिम समाज ने आदिवासी समाज के वरिष्ठों का पीला गमछा से स्वागत किया, साथ ही सभी ठंडे जल और शीतल पेयों के साथ रैली का स्वागत किया। इस अद्भुत नज़ारे ने हर किसी का दिल जीत लिया।

इंतेजामिया कमेटी, दरगाह के खादिमों और स्थानीय सुन्नी मुस्लिम जमात के लोगो ने आदिवासी समाज के प्रमुखों का खुलकर इस्तकबाल किया। सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि भारत की असली ताक़त उसकी विविधता और साझी संस्कृति में है। ग्रामीणों और दोनों समाजों के गणमान्यजनों ने इस आयोजन को सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन यह दर्शाता है कि अगर दिल मिलें तो धर्म, जाति और परंपराएं बाँटने का नहीं, बल्कि जोड़ने का माध्यम बन सकती हैं।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के इस आदर और सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, यह स्वागत सिर्फ़ हमारी रैली का नहीं, हमारी पूरी संस्कृति और अस्मिता का सम्मान है। और हमारे लिए यही सम्मान हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दौर मे था, और अब देखने को मिला। समाज प्रमुखों ने कहा, यह आयोजन लुतरा शरीफ ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा बन गया है। इस ऐतिहासिक समागम ने यह साबित कर दिया कि जब समाज के सभी वर्ग मिलकर एक मंच पर आते हैं, तो कौमी एकता की वह रोशनी फैलती है जो आने वाली नस्लों को राह दिखाती है।

एएसआई भरत मरकाम का स्वागत करते समाज के लोग
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...