बिलासपुर

35 बीएलओ बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण से गायब… मस्तूरी एसडीएम शर्मा ने लापरवाही बरतने पर सभी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)|राज्य में साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई है,इसी तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जनपद पंचायत मस्तूरी के सभागार में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 मस्तूरी के बुथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण रखा गया था।

जिसमे मस्तूरी विकासखंड के 302 बीएलओ शामिल होना था लेकिन प्रशिक्षण शिविर में सिर्फ 267 लोग ही शामिल हुए 35 बूथ लेवल अधिकारी बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण से गायब रहे, उनकी गैरहाजरी को मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने जारी नोटिस में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया है। जवाब में अनुपस्थिति का कारण संतोषजनक न पाये जाने पर कठोर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...