बिलासपुर

होली और शब-ए-बारात शौहाद्र के साथ बनाने हुई…. शांति समिति की बैठक…देर रात बाहर दिखे तो जाएंगे अंदर…?

सीपत (रियाज़ अशरफी)। थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को सीपत थाना परिसर में नायब तहसीलदार राहुल कैशिक की अध्यक्षता एवं थाना प्रभारी टीआई हरिश्चंद्र टांडेकर के संचालन में हुई। सात मार्च को होलिका दहन व शब-ए-बरात का पर्व और आठ मार्च को होली मिल जुलकर मनाने का निर्णय लिया गया।

नायब तहसीलदार राहुल कौशिक व टीआई हरीशचन्द्र टांडेकर ने कहा कि यहां सभी धर्माें एवं संप्रदाय का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ सभी धर्माें के पर्वाें और उत्सवों को मनाने की परंपरा रही है। और आगे भी इसी तरह यह परंपरा जारी रहेगा। बैठक में टीआई ने बताया कि पर्व के दौरान आपात सहायता एवं किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए सीपत पुलिस 4 गश्ती दल का गठन करेगी होली के दौरान अस्पताल,विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है।

नायब तहसीलदार ने कहा कि विद्युत तरंगित तार के नीचे होलिका दहन ना करें और कोई भी व्यक्ति आयल,ग्रीस व गंदगियों से होली खेलने की कोशिश ना करें बल्कि सूखी होली खेलें, केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे एवं हर्षाेल्लास के साथ होली एवं शब-ए-बारात मनाने की अपील की है।

थाना प्रभारी टांडेकर ने कहा हुड़दंगियों व निगरानी सदा बदमाशो को होली तक के लिए अंदर करने करने मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है ताकि गांव वाले शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें , तीन सवारी तेज वाहन चलाने वाले,शराबी तथा धार्मिक पर्वाें की भावना के विपरीत काम करने वाले असामाजिक लोगों के साथ सख्ती से निपटने की बात कही। थाना प्रभारी ने कहा की कोई भी व्यक्ति देर रात संदिग्ध अवस्था मे दिखता है तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।

इस अवसर सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव रियाज अशरफी, संरक्षक हिमांशू गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश पाण्डेय,ओम गोस्वामी, प्रांशु क्षत्रिय हिंडाडीह सरपंच जितेंद्र लाश्कर, लूतरा सरपंच संतोष गंधर्व, परसाही सरपंच धनीदास मानिकपुरी, हाजी अब्दुल करीम,बसंत अग्रवाल, हीरो सोनवानी, संतोष गोयल,सहमद खान, शिवशंकर सिंह, छेदीलाल, सहायक उप निरीक्षक युगल शर्मा,सत्यार्थी,प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर,गजेंद्र सिंह राजपूत, चंद्रप्रकाश भारद्वाज,शरद साहू,धीरज कश्यप सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...