बिलासपुर

साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत….समिति ने किया महाआरती व भंडारे का आयोजन…सैकड़ो भक्त यात्रा में शामिल हुए….

सीपत। साईं मंदिर सीपत के 10 वें स्थापना पर प्रत्येक वर्ष की भांति साईं सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी विशाल साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकी लोगो के बीच आकर्षक का केंद्र रहा

पालकी यात्रा में शामिल थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर

रविवार को सुबह 11 बजे उत्साहपूर्वक माहौल के साथ निकाली गई विशाल शोभायात्रा यात्रा पालकी यात्रा सांई मंदिर से प्रारंभ होकर सेठबाड़ा, राममंदिर, बाजारपारा, मातेश्वरी मंदिर से होते हुए तेलीधीवर मोहल्ला, स्कूल मोहल्ला, गौटियाबाड़ा, बजरंग चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया साईं भक्तों ने यात्रा में शामिल लोगों शरबत,पानी बिस्किट व प्रसाद का वितरण किया गया

साईं पालकी शोभायात्रा की शुरुआत सीपत थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर,जनपद सभापति श्रीमती मेघा सुनील भोई ने दीप प्रज्ववलित कर किया। पालकी यात्रा में शामिल मांथे पर पीली पट्टी बांधे हुए उत्साहित महिलाएं, युवती और नवयुवकों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर नाचे।

पालकी यात्रा का स्वागत जगह- जगह फूलों की वर्षा व सांई जी की आरती उतारकर किया गया। सांई बाबा की गगन चुम्बी जयकारा के साथ यात्रा आगे बढ़तें गई. सांई की पालकी कंधा देने श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पालकी यात्रा के बाद मंदिर में सांई जी की पूजा अर्चना व महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

महाआरती व भंडारा में जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ सनत मिश्रा, सुनील निर्मलकर शामिल हुए। भंडारा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने खिचड़ी,खीर,पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

साईं मंदिर में आयोजन समिति के लोग

यात्रा को सफल बनाने में साईं सेवा समिति प्रमुख प्रदीप पांडेय, हिमांशु गुप्ता,हरीश गुप्ता,चंद्रप्रकाश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता,नीरज गुप्ता,एकलव्य गुप्ता, पिंकी गुप्ता,सुधा गुप्ता,शिल्पा गुप्ता, दीपाली गुप्ता,विनोद यादव, कुंजराम रजक,दीपक गुप्ता, प्रकाश साहू सहित स्थानीय लोगों ने कायर्क्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...