छत्तीसगढ़बिलासपुर

लुतरा शरीफ के सालाना उर्स को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का जताया गया आभार ….

लुतरा शरीफ दरगाह के प्रतिनिधिमंडल ने पेश किया निशान ए लुतरा …

बिलासपुर। लुतरा शरीफ स्थित हजरत सैय्यद इंसान अली शाह के 11 से 15 नवम्बर तक पांच दिवसीय 64 वां सालाना उर्स का सफल आयोजन दरगाह प्रभारी मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष आयोजित सालाना उर्स पिछले कई साल के उर्स की तुलना में ज्यादा बेहतर और सुव्यवस्थित रुप से संपन्न कराया गया। लूतरा शरीफ में इस दौरान खिदमत करने वाले तमाम सदस्यों ने सफलतापूर्वक संचालन के बाद तमाम सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और अन्य जनप्रतिनिधियों का “निशाने लूतरा” से सम्मानित किया। एसडीएम के दिशानिर्देश पर काम करने वाले तमाम सक्रिय श्रद्धालुओं में शामिल मोहम्मद इकबाल हक, इंसान अली उर्फ बब्बू भाई, आदिल खान, सलाम खान एवं इरशाद अली ने मंगलवार को कलेक्टर सौरभ कुमार के कार्यालय पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया। इसके साथ ही उन्हें “निशान-ए- लूतरा” देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी एसडीएम महेश शर्मा के बेहतर कार्य के लिए दरगाह से आए सम्मान को उन्हें सौंपा और किये गए अच्छे कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीपत थाना सहित अन्य पुलिस बल के सदस्यों ने लुतरा शरीफ में जो श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की,उनकी सेवा की उसके लिए पुलिस विभाग की दरगाह से आए प्रतिनिधिमंडल ने खुली तारीफ की। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को गुलदस्ता के साथ ही निशाने लूतरा सौंपा गया। इसके बाद जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन को भी मंथन सभा कक्ष में जाकर मोमेंटो भेंट किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान के निवास पर जाकर उन्हें मोमेंटो प्रदान कर उनके द्वारा दिए गए सहयोग का आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी मोमेंटो भेंट कर उनका आभार जताया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...