बिलासपुर

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बिलासपुर कार्यालय का शुभारंभ…?

पत्रकारों को नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता- डा.सतीश जायसवाल

कशिश न्यूज़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ बिलासपुर में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डा.सतीश जायसवाल,दैनिक प्रजाशक्ति के प्रधान संपादक मिर्जा शौकत बेग एवं समाजसेवी डा.जीआर गिरि ने फीता काटने के बाद विधिवत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के प्रमुख डा.सतीश जायसवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सक्रिय पत्रकार संघ को अपने नाम के अनुरूप कार्य करते रहने की आवश्यकता है।बिलासपुर का यह कार्यालय संघ के कार्यकलापों और आपसी मेलजोल मे सहायक सिद्ध होगा इसकी जरूरत बहुत पहले से थी। पत्रकारों को नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता है, संघ इस ओर सक्रियता से कार्य करे। मिर्जा शौकत बेग ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए नये कार्यालय की सभी को बधाई दी और पत्रकारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के दूसरी बार नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस काल खंड से पूर्व पत्रकारों के शैक्षणिक भ्रमण हुआ करते थे, जिसे सरकारें तय करती थी। इन कार्यक्रमों में देश प्रदेश से पत्रकार लेखक आते थे और अपना अनुभव साझा करते थे। पत्रकारिता का वह दौर खत्म सा हो गया है। इसलिए पत्रकारों के बौद्धिक विकास के लिए छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन कराते रहता है, प्रदेश के सभी वरिष्ठ पत्रकार इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर आगे भी इस तरह के आयोजन करने प्रयास करेंगे तभी हम गणेश शंकर विद्यार्थी के विचारों को नवोदय पत्रकारों तक पहुंचा सकेगें और तब उनकी कलम से निकली हुई धार वर्तमान दौर की पत्रकारिता में नया आयाम स्थापित करेगी। चर्चा के दौरान उपस्थिति पत्रकारों ने अनेक सुझाव दिये जो संघ के संचालन में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर डा. सतीश जायसवाल, मिर्जा शौकत बेग ,डा. जी आर गिरि,प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर बलदेव सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम तिवारी,गणेश विश्वकर्मा, रियाज अशरफी, शिव अवस्थी,उमेश सोनी, सतीश साहू,अजय कुमार शर्मा,अतुलकांत खरे,मनीष शर्मा, रोहणी अग्रवाल, मनीष गुप्ता,अशरफ़ मेमन, विमल अग्रवाल,मनीष जायसवाल, शेख इमरान, आदाब मिर्जा, गोपाल मुदलियार,कृष्णराज गिरी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...