बिलासपुर

कोलवाशरी के पर्यावरणीय जन सुनवाई स्थगित..जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा गतौरी में कोलवाशरी कभी खुलने नही देंगे….

बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)।ग्राम पंचायत गतौरी में मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई शुक्रवार को आयोजित की गई थी, जो अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे शुरू हुई।

जनसुनवाई का विरोध करते हैं अंकित गौराहा सहित अन्य

इस सुनवाई में भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था यही कारण था कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रभावित पंचायत के ग्राम वासियों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई थी।
गांव के स्कुल परिसर में टेंट लगता देखकर जब स्थानीय लोगो ने टेंट लगने की वजह की जानकारी तब उन्हें पता चला कि गांव में मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई आयोजित की जा रही हैं तब गांव के कुछ लोगो ने इस सन्दर्भ में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा को इस जनसूनवाई की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों और स्कूल के छात्र छात्राओं को कोलवाशरी के खुलने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए कोलवासरी के जन सुनवाई का विरोध करने का निर्णय लिया और ग्रामवासियों व आसपास के प्रभावित पंचायतों के सरपंचों को सुबह 10:00 बजे से ही जन सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा। जिससे ग्रामवासियों व स्थानिय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस जनसुनवाई को निरस्त करने विरोध किया जा सके।

विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण

अंकित गौरहा के साथ उपस्थित सभी लोगो ने मौके पर जमीन में बैठकर कोल वाशरी बंद करो के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लगभग 1 घंटे तक चले हंगामा के बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई निरस्त कर दिया।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोदावरी बाई कमलसेन,समाजसेवी दिलीप अग्रवाल,पूर्व सरपंच अनिल यादव,सेमरताल सरपंच राजेंद्र साहू,गतौरी सरपंच अश्वनी सोनवानी,बजरंग सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र शास्त्री, विकास कौशिक, राजेंद्र साहू,दिलीप पाटिल,सेंदरी सरपंच अक्तिराम भारद्वाज,रोहित कौशिक ,जलसो सरपंच सुरेंद्र साहू,आशिक जावेद,इसराफिल खान,सचिन धीवर,सत्यशिव तिवारी,परमेश्वर लोनिया,पप्पू दूबे,रितेश शर्मा, विरेंद साहू,महेंद्र सिंह ध्रुव,कन्हैया सिंह,प्रकाश वर्मा,विदेशी निर्मलकर,दुजराम कोशरिया,किशन पटेल उपस्थित रहे।


गतौरी में कोलवाशरी कभी खुलने नही देंगे-अंकित

जनसुनवाई में उपस्थित जनप्रतिनिधियों


जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया की गतौरी में मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय जन सुनवाई का ग्रामवासियों के साथ मिलजुल कर विरोध करते हुए जन सुनवाई को स्थगित कराया,यह दुर्भाग्य की बात है की शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल के सामने ही कोलवाशरी स्थापित की जा रही है और इसकी जनसुनवाई भी उसी स्कूल में की जा रही हैं,शायद पर्यावरण विभाग अपनी आंखे बंद कर चुका हैं,और इस कोलवाशरी को भविष्य में भी कभी नहीं खुलने दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने बताया कि कोल वाशरी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र को पूर्ण रूप से बर्बाद किया जा रहा है ऐसा अब हम आगे नहीं होने देंगे साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...