बिलासपुर

अब पोंड़ी के सिद्ध हनुमान जी भव्य मंदिर में विराजेंगे… इतने की लागत से होगा मंदिर का निर्माण…भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न..?

सीपत(रियाज़ अशरफी)। समीप ग्राम पोड़ी (नरगोड़ा) में क्षीर सागर तालाब के समीप गांव के कुल देवता सिद्ध शक्तिपीठ हनुमान जी के लिए एवं भव्य मंदिर निर्माण ग्रामीणों द्वारा कराया जाएगा.इसके लिए शनिवार को धर्माचार्य पंडित राजकुमार मिश्र ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न कराया।

सिद्ध हनुमान जी की मूर्ति

ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रामकुमार कुंभकार ने बताया कि लगभग 2 सौ साल पूर्व गांव में पनभरिया तालाब की खुदाई की गई थी इसी दौरान एक हनुमान स्वरूप आकृति वाली पत्थर की मूर्ति मिली थी। जिसे ग्रामवासियों ने चंदन-बंदन के साथ कुल देवता मानकर सिद्ध शक्तिपीठ हनुमान के नाम से तालाब के समीप ही एक कच्चे मिट्टी के मकान में स्थापित कर दिया था। अब ग्रामीणों ने क्षीर सागर तालाब के समीप ही लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सिद्ध हनुमान जी के लिए एक भव्य मंदिर निर्माण कराने का निर्णय लिया है ग्रामीणों के अनुसार जिसकी लागत लगभग 20 से 22 लाख रुपये की होगी।

जानकारी देते चलें कि ग्राम पोड़ी के लोग लगातार समाजसेवा जनजागरूकता के साथ धार्मिक कार्य मे हमेशा से आगे रहे है। इनकी सक्रियता की सराहना क्षेत्र में हो रही है। भूमिपूजन के दौरान पूर्व सरपंच रामकुमार कुंभकार, मन्नू यादव,संतोष यादव,प्रीतम यादव, सुदर्शन श्रीवास, भीम,ठा.शैलु श्रीवास, जगतराम साहू,रघु श्रीवास,इंद्र कुमार साहू,अनिल यादव, सुरेंद्र,राजेश,छोटेलाल, वीरेंद्र,नेतराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...