टेक्नोलॉजी

सीपत-बलौदा सड़क पर रिपेयरिंग कार्य शुरू: कलेक्टर के निर्देश के बाद हरकत में आया लोकनिर्माण विभाग

कशिश न्यूज़। सीपत

लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सीपत-बलौदा सड़क पर अब राहत के संकेत नजर आने लगे हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा सख्ती से निर्देश दिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार से इस मार्ग पर अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

सड़को में रिपेयरिंग का काम शुरू

                        बता दें कि सीपत से कुली के लीलागर नदी तक की करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के अभाव और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यह सड़क अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। स्थानीय जनता, व्यापारी, स्कूली बच्चे और लुतरा शरीफ दरगाह जाने वाले जायरीन इस रास्ते से रोज़ाना जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं।

धनिया के भौराडीह चौक में कार्य प्रारंभ

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को इस सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी दिखाते पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंदयराज को स्पष्ट कहा था की कम से कम इस सड़क को इतना तो बना दो कि लोग चल सकें। कलेक्टर की नाराजगी के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार सुबह से ही सबसे अधिक खांडा के कोलवाशरी मोड़, धनिया के भौराडीह चौक और लीलागर नदी के पास के सड़क में गड्ढों की अस्थायी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सड़कों को आम लोगो के चलने लायक बनाने के लिए जेसीबी और डंपर मशीनें लगाई गई हैं।

स्थानीय जनता की निगाहें अब विभागीय कार्यों पर स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जरूर बंधी है, लेकिन वे अब भी इस बात को लेकर आशंकित हैं कि कहीं यह सिर्फ दिखावे की लीपापोती बनकर न रह जाए। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार प्रशासन की सख्ती और मीडिया की सक्रियता से सड़क की जर्जर हालत में सुधार जरूर होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@