टेक्नोलॉजी

एकीकृत किसान पोर्टल फिर हुआ सक्रिय, किसानों को बड़ी राहत.. पंजीयन, संशोधन और केरी फारवर्ड की समय-सीमा तय, इस तारीख तक मिलेगी सुविधा…@

कशिश न्यूज | रायपुर

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने एकीकृत किसान पोर्टल (Unified Farmer Portal) को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत किसानों के पंजीयन, संशोधन, केरी फारवर्ड और फसल विवरण सुधार जैसी प्रक्रियाओं के लिए समिति लॉगिन दोबारा सक्रिय कर दिया गया है।

शासन के आदेश की कॉपी

जारी आदेश के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के पश्चात जिन किसानों के विवरण लंबित थे, उनके लिए अब निर्धारित समय-सीमा में सुधार और पंजीयन की सुविधा दी गई है। सभी जिला कलेक्टरों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इन कार्यों के लिए मिली अनुमति

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एकीकृत किसान पोर्टल पर निम्न कार्य निर्धारित तिथियों तक किए जा सकेंगे इसमें केरी फारवर्ड 15 जनवरी 2026 तक, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक,सभी प्रकार के संशोधन 31 जनवरी 2026 तक, त्रुटिपूर्ण आधार प्रकरणों में पूर्व पंजीयन निरस्त कर नया पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक,राजस्व विभाग की गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर, जिला कलेक्टर की अनुशंसा से नया पंजीयन 15 जनवरी 2026 तक होगा

किसानों को होगा सीधा लाभ

शासन के इस निर्णय से उन किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनका पंजीयन किसी कारणवश अधूरा रह गया था या जिनके भूमि, रकबा अथवा फसल विवरण में त्रुटि थी। अब वे समय-सीमा के भीतर सुधार कराकर शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान और समर्थन योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

अधिकारियों को निर्देश

राज्य शासन ने सभी संबंधित विभागों, सहकारी समितियों और जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे किसानों को इस सुविधा का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह आदेश छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत, सुविधा और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...