टेक्नोलॉजी

अब सप्ताह में एक दिन सीपत तहसील में लगेगा एसडीएम का कैंप कोर्ट.… क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे…@

सीपत (रियाज़ अशरफी)। सीपत तहसील कार्यालय में अब सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को एसडीएम का कैंप कोर्ट लगेगा। इस आसय की जानकारी सोमवार को खुद मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा ने अपने कार्यालय से पत्र के माध्यम से दी है।

सीपत क्षेत्र के रहवासियों और वकील व जनप्रतिनिधि लंबे समय से सीपत तहसील में सप्ताह में तीन दिन एसडीएम कोर्ट लगाने की मांग करते आ रहे है। लोगों ने अपनी मांग में कहा था कि सीपत क्षेत्र के लोगो को एसडीएम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए 30 से 40 किमी दूरी तय कर मस्तूरी जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए सप्ताह में तीन दिन तहसील मुख्यालय सीपत में एसडीएम कोर्ट लगाई जाए। क्षेत्रवासियों की यह मांग सोमवार को पूरा हो गया है।

मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा अपने आदेश पत्र में लिखा है कि आम जनता तथा तहसील इकाई सीपत के अधिवक्तागण के मांग एवं आम लोगो की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा०) मस्तूरी का कैंप कोर्ट प्रति सप्ताह गुरुवार को कार्यालय तहसील भवन सीपत के कक्ष कमांक 1 में आयोजित किया जाना आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सीपत तहसील में एसडीएम कोर्ट लगने से रिकार्ड में त्रुटि सुधार सहित छोटी छोटी समस्याओं को लेकर अब मस्तूरी का चक्कर लगाना नही पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों का आभार जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...