टेक्नोलॉजी

फदहाखार को राजस्व भूमि में शामिल करने की मांग…केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे से मिले विधायक रजनीश सिंह, मंत्री ने कहा सरकार प्रस्ताव दे हम तत्काल घोषित करेंगे

बिलासपुर (रियाज अशरफी)। केंद्रीय खाद और सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे का बुधवार को एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान दौरान बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने अपने विधानसभा के फदहाखार जो वर्तमान में रिजर्व फॉरेस्ट वन क्षेत्र में है, उसे वन भूमि से हटाकर राजस्व भूमि में शामिल करने मांग सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुलाकात की।

विधायक रजनीश कुमार सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को बताया की बिलासपुर शहर से लगे फदहाखार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है जहां की 302 हेक्टेयर भूमि रिजर्व फॉरेस्ट वन क्षेत्र में है,जिसके कारण वहाँ के रहवासियों को शासन से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं वंचित है उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। रिजर्व वन क्षेत्र होने के कारण फदहाखार में किसी भी निधि की राशि से विकास कार्य नही हो पा रहा है।

केंद्रित राज्य मंत्री ने बेलतरा विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही राजस्व विभाग व वन विभाग के आला अधिकारियों को निर्देशित किया की जितनी भूमि रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में आरक्षित है उतनी ही जमीन राजस्व विभाग से वन विभाग को दी जाए और राज्य सरकार इस पर प्रस्ताव दें तो हम तत्काल उक्त भूमि को राजस्व क्षेत्र घोषित कर देंगे।

बता दें कि विधायक रजनीश सिंह द्वारा फ़दहाखार के लोगो को भुलभुत सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देध्य से वहां के विकास की चिंता करते हुए लगातार राजस्व भूमि घोषित कराने प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी विधायक ने विधानसभा में पूरे तथ्य के साथ बात रख चुके है साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को बेलतरा के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भी फदहाखार को राजस्व क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई थी,लेकिन इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे से मिले आश्वासन के बाद लोगो को उम्मीद जगी है कि विधायक सिंह के प्रयासों को बल मिलेगा और यह क्षेत्र राजस्व क्षेत्र घोषित होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...