टेक्नोलॉजी

वी क्लब मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में अलका को मिला ‘उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर’ का सम्मान, साथ ही मिली ‘मल्लिका ऑफ़ द सविताली’ की उपाधि..@

कशिश न्यूज़| (पुणे/मनेंद्रगढ़)

वी क्लब द्वारा आयोजित मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष भी समाज सेवा, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में वी क्लब्स ऑफ इंडिया एरिया-2 की ऑफिसर अलका अग्रवाल को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर’ के सम्मान तथा इसके साथ ही उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखते हुए मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में उन्हें ‘मल्लिका ऑफ़ द सविताली’ की विशेष उपाधि भी प्रदान की गई। यह उपाधि वी क्लब की ओर से उन महिलाओं को दी जाती है जो समाज में प्रेरणास्रोत बनकर उभरती हैं।

सम्मान प्राप्त करते अलका अग्रवाल

कार्यक्रम में अन्य राज्यो से आईं अनेक गणमान्य महिलाएं, क्लब सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। समारोह में अलका ने अपने संबोधन में कहा, “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए है जो बिना थके समाज को बेहतर बनाने में जुटी हैं। यह उपलब्धि मुझे और अधिक जोश और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

सम्मान का बाद अन्य अधिकारियों के साथ

वी क्लब का यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...